Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :उपजिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी समेत 32 कोरोना संक्रमित मिले, कार्यालय सैनिटाइजेशन के लिए बंद

काशीपुर । आज नगर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के स्टेनो समेत 32 कोरोना पॉजिटिव मामले आये हैं। इनमें से पैराडाइज सिटी में ही 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

उपजिलाधिकारी कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कोरोना संक्रमित के उपचार के लिए होटल अनन्या समेत दो और होटल मैनोर तथा गौतमी हाइट्स को भी कोविड-19 उपचार सेंटर बना दिया गया है।

एनएचआरएम के उपनिदेशक तथा जिला कोरोना नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने ने कोविड-19 उपचार सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि इन उपचार केंद्रों पर मरीजों का मुफ्त उपचार किया जायेगा। सरकार की ओर से प्रति मरीज के लिए सरकार की ओर से प्रति कमरे के 950 रुपये प्रतिदिन तथा खाने आदि के 150 रुपये दिये जायेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद :भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉस्टल में दो युवा एथलीट छात्राएं फंदे से लटकी मृत अवस्था में मिली, पुलिस ने शुरू की जांच

🔊 Listen to this पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे हॉस्टल के अन्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-