Breaking News

अच्छी खबर :काशीपुर में शुरू हुई कोरोना की जांच, कंटेनमेंट जोन के निवासियों का हो रहा टेस्ट

काशीपुर । नगर में कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट लैब ने काम शुरू कर दिया है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेनमेंट जोन में कई लोगों का टेस्ट किया। जिला कोरोना नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि शुरुआत में दो दर्जन से अधिक लोगों का टेस्ट किया जा चुका है सभी नेगेटिव आये हैं।

इससे पूर्व यहाँ नगर निगम सभागार में कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट किट का प्रदर्शन कर कर्मियों को समझाया गया। सीएमओ डा देवेन्द्र पंचपाल ने बताया कि काशीपुर से ही इस टेस्ट की शुरुआत की गई है। सबसे पहले कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों का टेस्ट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त टेस्ट किट हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-