Breaking News

ब्रेकिंग :विकास दुबे के उत्तराखंड में घुसने की आशंका को लेकर सतर्कता, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में अलर्ट, नेपाल भागने की फिराक में

@शब्द दूत ब्यूरो 

देहरादून । उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर फरार हुये विकास दुबे के उत्तराखंड में घुसने की आशंका के चलते यहाँ सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। उधर विकास दुबे के एक काली गाड़ी में बिजनौर में देखे जाने की चर्चायें हैं।  बता दें कि बिजनौर जिले से हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों की सीमा मिलती है। वहीं नैनीताल जनपद में पुलिस इस मामले में सतर्क है। 

सूत्रों के अनुसार हरिद्वार और पौड़ी जिले में विशेष निगरानी की जा रही है। हर गाड़ी की सघन तलाशी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि विकास दुबे उत्तराखंड के रास्ते से नेपाल भाग सकता है। उत्तराखंड में आने वाली यूपी के नंबर वाली गाड़ियों की विशेष रूप से चैकिंग की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-