Breaking News

काशीपुर :राहुल गांधी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया

काशीपुर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी के पचासवें जन्म दिन पर यहाँ काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष  मुकेश मेहरोत्रा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।

रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के बाहर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगा कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश मेहरोत्रा ने कहा कि जन जन के प्रिय राहुल गांधी का जन्मदिन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर वृक्षारोपण करके राष्ट्र के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
श्री मेहरोत्रा ने राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र राहुल गांधी के नेतृत्व की प्रतीक्षा में है। जल्द ही देश के युवाओं की यह आकांक्षा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वह देश में नफरत के बजाय आपसी प्रेम का संदेश देश में फैलाएं।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जयसिंह गौतम, सुरेश शर्मा, विजय चौधरी, डा रमेश कश्यप, त्रिलोक अधिकारी, आशीष अरोरा बाबी, मंसूर अली ब्रज शर्मा, विनोद होंडा, शेर सिंह, नन्दराम आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-