Breaking News

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार,

काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

नई सब्जी मंडी स्थित जिला महामंत्री चेतन अरोरा के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में महासभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण सेठी ने जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के प्रबंधक मुकेश चावला को जिला सचिव, वार्ड नंबर 14 के पार्षद मनोज बाली को जिला कोषाध्यक्ष और गिरीताल निवासी मनीष सपरा को जिला संगठन मंत्री महानगर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीण सेठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तरांचल पंजाबी सभा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला सचिव मुकेश चावला ने जिला अध्यक्ष प्रवीण सेठी समेत जिला कार्यकारणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था की जाएगी। बैठक में चेतन अरोरा, संजीवनी हॉस्पिटल के निदेशक राजकुमार गुम्बर,प्रान्तीय व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री अमन बाली,जगमोहन उर्फ बंटी, राजीव परनामी, परविंदर सिंह समेत सभा के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त तीनों पदाधिकारियों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-