Breaking News

ब्रेकिंग :काशीपुर में कछुओं समेत एक गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो 

काशीपुर । दुर्लभ प्रजाति के तीन कछुओं समेत वन विभाग ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपी कछुओं को बेचने के लिए कुंडेश्वरी में ले जा रहा था। 

बीती सायं एक सूचना के आधार पर कुंडेश्वरी रोड पर एक बाइक सवार को वन विभाग की टीम ने रोका तो उसके पास से तीन कछुए बरामद हुये ।पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजीत कुमार पुत्र पंचू सिंह निवासी आलू फार्म काशीपुर बताया। वन क्षेत्राधिकारी ए के सक्सैना ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी संजीत कुमार ने पूछताछ में जानकारी दी कि उससे ये कछुए किसी ने मंगवाए थे जो उसे कुंडेश्वरी में किसी व्यक्ति को बेचने थे। वह व्यक्ति कौन है उसके बारे में आरोपी कोई जानकारी नहीं दे पाया।

वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक इन कछुओं का बंगाली लोग खाने में और कुछ लोग दवा बनाने भी उपयोग करते हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन कछुओं को बरामद करने वाली वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी ए के सक्सैना के साथ वन दारोगा मोहन चंद्र पांडे, ओमप्रकाश, मनवर सिंह रावत, सरजीत सिंह वन बीट अधिकारी गणेश दत्त सती, बालकिशन, नवी हसन, मुन्ना बीट वाचर आदि शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-