Breaking News

काशीपुर :देवभूमि व्यापार मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत

देवभूमि व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए

काशीपुर। देवभूमि व्यापार मण्डल कार्यकारिणी की एक बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माता मंदिंर रोड स्थित पंजाबी महासभा में संपन्न हुई। बैठक में देवभूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आशीष अरोरा को प्रदेश संगठन मंत्री , गुरविंदर सिंह चंडोक को जिलाध्यक्ष, गौरव गुप्ता को जिला महामंत्री तथा ठाकुर विपिन चौहान को जिला मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया।

वहीं नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनील टण्डन को नगर अध्यक्ष, विवेक मेहरोत्रा को नगर महामंंत्री , विनय अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता उपाध्यक्ष, स्नेह जुनेजा महिला उपाध्यक्ष, दीपक चावला संगठन मंत्राी, सौरभ शर्मा कोषाध्यक्ष, ललित अरोरा सचिव, चन्द्र शेखर प्रजापति उपसचिव, चर्चित जिंदल प्रचार मंंत्री व अमित गुप्ता को कानूनी सलाहकार बनाया गया। इस दौरान नव मनोनीत पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों के लिये तत्पर रहने तथा व्यापारियों का सहयोग करने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा ने व्यापार मण्डल मनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर देवभूमि व्यापार मण्डल के संरक्षक जसपाल सिह चड्डा सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल सुर्रो, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश नरूला,  आदि मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-