Breaking News

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में सक्रिय कोरोना संक्रमित घटकर 28 , 18 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये

आज का मेडिकल हेल्थ बुलेटिन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या घटकर 28 रह गयी है। हालांकि आज दो और लोग कोरोना संक्रमित निकले। इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में कुल 46 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

आज देहरादून जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित मिलने से डीएम ने तत्काल प्रभाव से पूरे क्षेत्र को आगामी 3 मई तक पूर्ण रुप से लॉकडाउन करते हुए सील करने के आदेश दे दिए है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज शाम जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है उसके मुताबिक देहरादून जनपद के 2 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आज 109  मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उत्तराखंड में अभी तक 3677 मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनमें से अब तक 3228 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 469 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में निःशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर: “हर घर में एक व्यक्ति सीखे, दवा रहित उपचार अपनाए”देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। प्रयागराज एक्यूप्रेशर शोध संस्थान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-