Breaking News

दुर्भाग्यपूर्ण घटना :लॉकडाउन के पालन में लगी पुलिस टीम पर हमला, एएसआई का हाथ काट दिया, सात गिरफ्तार

पटियाला । कोरोना संकट के दौर में अपनी ड्यूटी निभाने पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आयी है। यहाँ पुलिस द्वारा पास दिखाने के कहने पर निहंगों के एक समूह ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें एक एएसआई का हाथ काट दिया। गंभीर रूप से घायल एएसआई की सर्जरी की जा रही है। जबकि पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना आज सुबह पटियाला सनौर रोड पर बनी बड़ी सब्जी मंडी के बाहर हुई। जहाँ मेन गेट पर निहंग सिंहोंं (निहंग सिख) ने पुलिस पर हमला कर दिया। सुबह करीब 6 बजे हुए इस हमले में  एएसआइ हरजीत सिंह का हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया। इस घटना में थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह व एक और पुलिस कर्मी  जख्मी हुआ है। इस दौरान हमलावर नजदीकी एक गुरुद्वारे में छिप गए। हमलावरों को निकालने के लिए कमांडो एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू के साथ गुरुद्वारेे के अंदर घुसे। जहाँ काफी देर तक गोलियों का आवाजें आती रही।

जबाबी कार्रवाई में कमांडो ने सात लोगों को काबू कर लिया हैैै। इस दौरान एक निहंग जख्मी हुआ है। गुरुद्वारे में मौजूद दो महिलाओं ने पुलिस को देखते ही पाठ करना शुरू कर दिया।  हालांकि इनमें एक महिला द्वारा पाठ समाप्त करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 

पटियाला पुलिस सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान डेरे की मुखी बलविंदर सिंह को गोली लगी है। गोली बलविंदर सिंह के सिर को छूकर निकली। डेरे में बलविंदर सिंह के अलावा उसका बेटा पत्नी और समर्थक रहते हैं।

पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रटरी केबीएस सिद्धू ने बताया कि बलबेरा के गुरुद्वारे से 7 निहंगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह पूरा ऑपरेशन आईजी पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख की देखरेख में चला। वहीं दूसरी ओर घायल एएसआई हरजीत सिंह की प्लास्टिक सर्जरी शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-