Breaking News

हल्द्वानी :वनभूलपुरा में आज 4350 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, सामान्य मिले सभी

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा टीमो द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जानकारी देेते हुये एसीएमओ डा0 रश्मि पंत ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।

डा पंत ने बताया कि आज लाईन नम्बर 12 से 18 तक 615 परिवारों के 4350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, लोगों का बुखार आदि भी चैक किया गया, स्थिति सामान्य रही। उन्होने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम ने ललित आर्य महिला इन्टर कालेज में बनभूलपुरा क्षेत्र पर ड्यूटी मे लगाये गये 78 पुलिस के जवानों, पुलिस अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पार्षदों तथा उनके सहयोगियो का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़ियों की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-