Breaking News

काशीपुर : बेसब्र लोगों ने सोशल डिस्टेंस किया तार तार, नगर निगम काशीपुर में

काशीपुर । नगर निगम प्रांगण में आज मुख्यमंत्री राहत के तहत खाद्यान्न वितरण किया गया। निगम की ओर से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की गई। 

सुबह से खाद्यान्न वितरण का कार्य सुचारू रूप से सोशल डिस्टेंस के मानकों के पालन के साथ चल रहा था। बारह बजे बाद लाइन में लगे लोगों ने सोशल डिस्टेंस के मानकों को तार तार कर दिया। जिससे वहां काफी अव्यवस्था का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पार्षद गांधार अग्रवाल इस बीच सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के लिए वहाँ लोगों को समझाते रहे। लेकिन खाद्यान्न न मिल पाने से कुछ लोग वहाँ आक्रोशित हो गये। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

जिन लोगों को खाद्यान्न नहीं मिला वह शिकायत करते नजर आये। बड़ी मुश्किल से पुलिस व वहाँ मौजूद पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर व वर्तमान पार्षद गांधार अग्रवाल ने लोगों को अगले दिन आने के लिए कहा। हालांकि राशन की आस में खड़े लोग काफी जद्दोजहद के बाद वहाँ से जाने के लिए राजी हुये।

उधर वार्ड नंबर 30 में आज पार्षद सुरेश सैनी ने उन लोगों को निगम की ओर से राशन बंटवाया जिनके राशन कार्ड नहीं हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-