Breaking News

नोएडा में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमित, सीएम योगी ने अफसरों को जमकर लताड़ा

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रेटर नोएडा में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या के बीच सोमवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां पर कोविड-19 महामारी को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि कोरोना मामले में नोएडा के अधिकारियों से मुख्यमंत्री नाराज़ हैं। मुख्यमंत्री कोरोना अलर्ट के बावजूद नोएडा में कमजोर तैयारियों पर खफा हो गए। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना केस नोएडा में सामने आए हैं।

इस बीच गौतम बुद्ध नगर सोमवार को भी जनपद में एक और केस सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 37 हो गई है।शहर में आए कुल 37 कोविड मामलों में 18 मामले सिर्फ़ एक ही फ़र्म से संबंधित हैं।

कोरोना से निपटने के इंतजामों निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय हेलीपैड पर उतरा। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

इधर, ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, मरीज एक कंपनी में काम करता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह कंपनी में ही किसी संक्रमित शख्स के संपर्क में आया होगा। गांव के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है। घोड़ी बछेड़ा गांव में कोरोना का केस मिलने के बाद अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 33 हो गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-