Breaking News

अच्छी खबर :उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या घटी, पर सावधानी और सतर्कता बरतते रहें

देहरादून। देश में जहाँ कोरोना मरीजों की बढ़ रही है वहीं उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या घटी है। राज्य के लिए ये बड़ी राहत की खबर है। लेकिन अभी भी सावधान और सतर्क रहना बहुत जरूरी है। सोशल डिस्टेंस बनायें रखें ।

उत्तराखंड में चार कोरोना मरीजों में से एक की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। इसका उपचार चल रहा है और आइसोलेशन के दौरान भेजी गई पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत मिली है।

बता दें कि अब तक 237 सैंपल प्रदेश में जाँच के लिए भेजे गए थे जिसमें 184 सैंपल की रिपोर्ट वापस आई उसमें भी 180 नेगेटिव पाए गए।

53 संभावित सैंपल के परिणाम अभी तक नहीं आए हैं । इन सभी 53 संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और वह डाक्टरो की देखरेख में हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-