Breaking News

लालकुंआ ब्रेकिंग : बाहर से आये 13 लोगों को क्वांरटाइन में रहने के निर्देश

लालकुआं। यहाँ बिंदुखता क्षेत्र में आज महाराष्ट्र से आए हुए 10 युवक और विदेश से आए हुए तीन लोगों की जिसमें एक व्यक्ति वर्मा से और दो व्यक्ति दुबई से आए हुए लोगों की जांच की गई है।

यह सभी व्यक्ति रोजगार के लिए महाराष्ट्र और विदेशों में रहते हैं सभी व्यक्ति बिंदुखत्ता और उसके आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्राथमिक विद्यालय इंदिरा नगर फ़र्स्ट में डॉक्टरों द्वारा लगभग 2 घंटे तक जांच की गई ।

 जांच करने वाली टीम में डॉक्टर लव पांडे, डॉक्टर कृष्णा, डॉक्टर ऋचा शुक्ला व उनकी टीम के साथ  एलआईयू की टीम भी  मौजूद रही। बाहर से आने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों की टीम ने सभी व्यक्तियों को 14 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का सुझाव दिया है स्वास्थ्य विभाग की टीम हर दिन उनका चेकअप करके हाल-चाल पता करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-