मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार की दुर्घटना हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ अलबत्ता कार को क्षति पहुंची है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की कार हरसाना में पहाड़ी पर स्थित लाडली जी मंदिर से निकलते समय पहाड़ी से टकरा गई। बताया जाता है कि मंदिर तक पहुंचने का संकरा पहाड़ी रास्ता आबादी भरे इलाके से गुजरता है। इस बीच जिस कार में मुख्यमंत्री सवार थे, वही कार रास्ते में दीवार से जा टकराई।
दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और कार को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। तत्काल मुख्यमंत्री को दूसरी कार में बिठाया गया। बतादें कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां डिवाइडर के पीछे गहरी खाई भी है और हादसे के समय कार की रफ्तार कम थी वर्ना हादसा बड़ होहो सकता था।
![](https://shabddoot.com/wp-content/uploads/2020/03/IMG-20200301-WA0067.jpg)
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12:30 बजे लाडली मंदिर से सफारी कार से राधा बिहारी इंटर कॉलेज में हो रहे कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे। मंदिर से थोड़ी दूर पर चलकर ही मुख्यमंत्री की कार दीवार से जा टकराई। गनीमत यह रही कि उस समय गाड़ी की रफ्तार कम थी, अन्यथा डिवाइडर टूटने के बाद दूसरी तरफ गहरी खाई है। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कार की हेडलाइट टूट गई है और हल्का डेंट आया है। मुख्यमंत्री योगी के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी इसी कार में सवार थे।
![](https://shabddoot.com/wp-content/uploads/2020/03/IMG_20200301_195256.jpg)