Breaking News

ब्रेकिंग : भाजपा विधायक का निधन, सीएम ने शोक जताया

दिवंगत भाजपा विधायक फाइल फोटो

बुलंदशहर।  लंबी बीमारी से पीड़ित भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का आज सुबह निधन हो गया। सिरोही 74 वर्ष के थे। लीवर की बीमारी से पीड़ित विधायक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। सिरोही के निधन परमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

उनका शव  बुलंदशहर के प्रीत विहार स्थित आवास  लाया जा रहा है। सिरोही बुलंदशहर सीट से कई बार विधायक रहे। वह उत्तर प्रदेश में राजस्व मंत्री के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल, वह यूपी विधानसभा में मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्त थे।

सिरोही ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव मेंप्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी अलीम को हराया था। उस समय सिरोही भाजपा के मुख्य सचेतक विधान मंडल दल के नेता भी थे। वह कल्याण सिंह सरकार में राजस्व मंत्री भी रहे। उनके निधन की सूचना मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके बेटे से फोन पर बातचीत की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-