Breaking News

ब्रेकिंग : महिला ने दिया छह बच्चों को जन्म, चिकित्सक भी हैरान

@शब्द दूत ब्यूरो 

श्योपुर(मध्य प्रदेश)। जिला चिकित्सालय में एक महिला ने छह बच्चों को एक साथ जन्म दिया, जिसमें से दो बच्चियों की मौत हो गयी। जबकि चार बच्चों को गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल  बताकर मुताबिक बड़ौदा कस्बे की रहने वाली मूर्ति माली को आज सुबह डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था। इस दौरान की गई सोनोग्राफी में चार बच्चे दिखाई दिए।

हालांकि महिला का प्रसव सामान्य रूप से कराया गया तो तो उसने 6 बच्चों को जन्म दिया। इनमें से दो बच्चियों वजन लगभग 380 ग्राम के आसपास था।   वजन कम होने की वजह से उनकी मौत हो गयी। जन्म लेने वाले बच्चों में इनमें 4 बेटे और 2 बेटियां हैं।

डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर ने कहा कि उनके 28 साल की सेवा यह पहली घटना है, जहां प्रसूता ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि 2 नवजात बच्चियों को नहीं बचाया जा सका। एसएनसीयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जन्म के बाद सभी छह बच्चों को जन्म के बाद एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। वहां चार बच्चों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-