Breaking News

संत निरंकारी मिशन ने देशभर में मनाया स्वच्छता अभियान, काशीपुर राजकीय चिकित्सालय में भी हुआ आयोजन

काशीपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा मेगा सफाई अभियान का आयोजन किया गया इस अभियान में लगभग साढे तीन लाख से अधिक सदस्यों ने पूरे देश में में भागीदारी की। 

देशभर सेवा दल और निरंकारी मिशन के सक्रिय सदस्यों की मदद से लगभग 1266 सरकारी अस्पतालों की भावना शौचालय जल निकासी और पार्को इत्यादि की सफाई की गई। यह अभियान देश के अतिरिक्त विदेशों में भी बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया गया। जिन्होंने 36 वर्षों तक इस मिशन का सतगुरु रूप में मार्गदर्शन किया। उन्होंने 13 मई 2016 को अपने नश्वर शरीर का त्याग किया। निरंकारी बाबा कहा करते थे प्रदूषण अंदर का हो या बाहर का दोनों ही हानिकारक है। आज यह सफाई अभियान वृक्षारोपण संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया। राजधानी दिल्ली के  मुख्य अस्पतालों में भी यह अभियान चलाया गया।

काशीपुर में सदस्यों के द्वारा यहाँ सरकारी अस्पताल में प्रात 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बड़ी सादगी के साथ स्वयंसेवकों के द्वारा अस्पताल परिसर की सफाई की गई। ज्ञात रहे कि पिछले कई वर्षों से काशीपुर में सरकारी अस्पताल रोडवेज बस स्टैंड रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यह स्वच्छता अभियान किया जाता रहा है।  जहां पर सरकारी अस्पताल नहीं है वहां सत्संग भवन निकट के पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्य वृक्षारोपण भी किया गया। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा के सानिध्य में आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ कई अन्य प्रकार से भी मानव की सेवा करता है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। 

बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर यह देशव्यापी अपितु विश्वव्यापी स्वच्छता अभियान वर्ष 2003 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के अतिरिक्त वृक्षारोपण वृक्ष लगाएं देश बचाएं ग्रीन सिटी क्लीन सिटी प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है के बैनर प्रदर्शित किये गये।  अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी निरंकारी मिशन के इस प्रयास  सराहना की।

इस आयोजन में  इंद्रजीत सचदेवा  सहयोगी राजेंद्र  एवं संचालक प्रवीण अरोड़ा विनोद चड्ढा अशोक कुमार तरसेम सिंह साहिब संचालिका मनी चौधरी सुनीता खेड़ा रीटा बबली की देखरेख में निरंकारी संत जनों एवं सेवादारों ने सयुंक्त रूप से भागीदारी की। 

इस अभियान के पश्चात विशाल सत्संग आयोजन निरंकारी सत्संग भवन पर किया गया जिसमें सभी भक्तों ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जीवन का जिक्र किया कि उन्होंने किस प्रकार से समस्त मानवता की खातिर सारी मानवता को प्यार और नम्रता के साथ एक बनो नेक बनो धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं एक को जानो एक को मानो एक हो जाओ इस प्रकार के अनेक संदेश दिए थे आज वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सारी मानवता को सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा के साथ-साथ प्यार और नम्रता को अपनाने की प्रेरणा दे रही है। मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा ने इस आयोजन को सफल बताया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-