Breaking News

शर्मनाक : एक महिला की घिनौनी करतूत, आप हो जायेंगे हैरान

@शब्द दूत ब्यूरो

गाजियाबाद। सीसीटीवी फुटेज ने एक महिला का ऐसा राज खुला जिसे सुनकर आप को घिन आने लगेगी। और आप मेड रखने से पहले हजारों बार सोचेंगे। 

मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। यहाँ घरों में काम करने वाली एक मेड की घिनौनी हरकत से लोग हैरान हो गए हैं। नगर की पॉश कालोनी इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-2 इलाके के फ्लैटों के मालिकों ने घर मे काम करने के लिए एक मेड रखी थी। आरोप है कि वह महिला (मेड) बर्तन धोने में अपने पेशाब का प्रयोग करती थी। महिला की यह घिनौनी करतूत सीसीटीवी फुटेज में सामने आयी है।

राज खुलने पर लोगों ने मेड की शिकायत पुलिस से करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की हैं।  एक फ्लैट वाले ने बताया कि उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। ऑफिस से आने के बाद अचानक एक दिन सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो वे हैरत में पड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखा की महिला अपने पेशाब से घर के बर्तन धो रही है। आरोपी महिला पिछले दो साल से इस फ्लैट में काम कर रही है।

इस पर पहले उसने महिला को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन वह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। हालांकि वह सभी फ्लैटों में ऐसा करती थी यह साफ नहीं हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-