
शब्द दूत ब्यूरो
नागपुर। अज्ञात बदमाशों ने मेयर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में महापौर समेत उनका परिवार बाल-बाल बच गया। घटना वर्धा रोड पर एम्प्रेस पैलेस के पास हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महापौर संदीप जोशी परिवार के साथ किसी काम से गए थे। लौटते समय बदमाशों ने उनकी कार पर फायर किए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
बता दें कि 4 दिसंबर को मेयर को जान से मारने की धमकी का पत्र मिलाथा। इसकी शिकायत सदर थाने में की गई थी। मेयर का पद संभालते ही अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। माना जा रहा है कि ये कार्रवाई कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही है। मेयर संदीप जोशी ने बताया कि दो लोग एक वाहन में आए और मेरी कार पर तीन राउंड गोलियां चलाईं।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal