नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प हो गई।
कैंपस में स्टूडेंट यूनियन चुनाव फिर से शुरू करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की गार्ड्स के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान छात्रों और गार्ड्स के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
AISA का आरोप
वहीं, छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प होने के बाद क्लास ऑनलाइन कर दी हैं।ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से बताया गया कि जामिया एडमिनिस्ट्रेशन ने बातचीत के बीच में ही स्टूडेंट्स पर हमला करना शुरू कर दिया है।
AISA का आरोप है कि भूख हड़ताल करने वालों और प्रोटेस्ट साइट पर हमला किया जा रहा है। इससे जामिया एडमिनिस्ट्रेशन का सबसे क्रूर चेहरा सामने आता है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



