Breaking News

दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस पर पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल; 500 से अधिक हिरासत में

राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान शनिवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला।

 

आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स लांघकर सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया।

अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शन और 500 से अधिक हिरासत

पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने और नई दिल्ली जिले में सख्त सुरक्षा व निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कनॉट प्लेस समेत विभिन्न स्थानों से कुल 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

कई प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़ने और अलग-अलग जगहों पर एकजुट होने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़-खदेड़कर हिरासत में लिया और बसों में भरकर ले जाया गया। हिरासत में लिए गए कई लोग “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाते नजर आए।

नेताओं की पहले ही हुई हिरासत

प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए नई दिल्ली जिले को 20 सेक्टरों में बांटा था और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे थे। इससे पहले, सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचते ही दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था।

Check Also

CEC-EC नियुक्ति कानून मामला: विभाजित फैसला वापस लेने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2026) नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-