Breaking News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए वीडियो, पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के लगाए आरोप, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो(15 अक्टूबर 2026)

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बीच उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंत्री ने अपने पति पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेखा आर्या ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनका विवाह वर्ष 2004 में बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू से हुआ था। उनका कहना है कि पति ने अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उन्हें पति के अन्य महिलाओं के साथ संबंधों की जानकारी मिली। इस मामले को लेकर विरोध करने पर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

मंत्री ने आरोप लगाया कि उनके पति ने कुछ दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर करके उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटाने की कार्रवाई की, जबकि उन्होंने न तो कोई त्यागपत्र दिया था और न ही इस संबंध में कोई पत्र तैयार किया था।

रेखा आर्या ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया कि उन्हें एक ऑडियो मिला है, जिसमें उनके पति एक महिला से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। उनके आरोप के मुताबिक, इस बातचीत में उन्हें जान से मारने की साजिश से संबंधित बातें हैं। हालांकि, ऑडियो की सत्यता और उसमें हुई बातचीत की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल के अनुसार, मंत्री की शिकायत पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की साजिश और एससी-एसटी अधिनियम से संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Check Also

सावधान :अस्पतालों और डॉक्टरों के विज्ञापनों पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सख्ती, नैतिक दिशानिर्देश लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2026) नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-