नई दिल्ली। देश की चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और एसआईआर को INDI गठबंधन ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई नेता और समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला और सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे SIR और चुनाव संबंधी फैसलों पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
विपक्ष ने यह कदम तब उठाया जब रविवार को सीजेआई सूर्यकांत ने राहुल गांधी और विपक्षी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था, क्योंकि यह मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन था। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने संयुक्त याचिका दायर की।
इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘राहुल गांधी बनाम भारत निर्वाचन आयोग’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
याचिका से पहले निकाला मार्च
सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘INDIA’ गठबंधन के नेताओं ने एक बड़े विरोध मार्च में हिस्सा लिया। इसमें प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और आरजेडी के तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।
हालांकि, राहुल गांधी शाम 4:30 बजे की निर्धारित समय-सीमा तक सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंच सके, जिसके चलते उनसे एक-दो घंटे पहले ही कांग्रेस की लीगल टीम के वकील एस. प्रसन्ना ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर दी। इस याचिका में विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ राहत की 10 प्रमुख मांगें रखी हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



