Breaking News

काशीपुर :वैश्य समाज के 367 घटकों को एकजुट करने पर मंथन, आईवीएफ की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी का विस्तार, सम्मान समारोह आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अक्टूबर 2026)

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाईट्स में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) की संगठनात्मक जिला काशीपुर एवं महानगर शाखा के तत्वावधान में कार्यकारिणी विस्तार एवं सदस्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल तथा जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल सहित अन्य अतिथियों ने कुलदेवी मां लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं संरक्षकों का बैज लगाकर, पटका पहनाकर और फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान आईवीएफ की जिला एवं महानगर काशीपुर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से पटका पहनाकर अनुमोदन पत्र प्रदान किए गए और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला कार्यकारिणी में योगेश विश्नोई तथा महानगर कार्यकारिणी में सतीश गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र गुप्ता लोहिया, अशोक कुमार गुप्ता, नकुल अग्रवाल एवं अभिषेक गोयल को जिम्मेदारी दी गई, जबकि पीयूष अग्रवाल को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। जिला कोषाध्यक्ष के रूप में नवनीत कुमार विश्नोई और महानगर कोषाध्यक्ष के रूप में राजीव अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा शरद गुप्ता, अमित गोयल, अधिवक्ता आनंद स्वरूप रस्तोगी, सचिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील कोठारी, जितेंद्र गुप्ता सहित कई सदस्यों को जिला एवं महानगर कार्यकारिणी में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों पर खरा उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने अपने कर्मठ व्यक्तियों, उनकी सफलताओं और उपलब्धियों के माध्यम से इतिहास में अपनी अमिट पहचान बनाई है। स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थापित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर के वैश्य समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से वैश्य समाज के लोगों को संगठित करने और उनके हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

संगठन के प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार गोयल ने कहा कि आधुनिक युग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वैश्य समाज के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए विशेष सेल की स्थापना की गई है। इंटरनेट, ई-मेल और नेटवर्किंग के माध्यम से देशभर के वैश्य समाज के लोगों और संस्थाओं से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वैश्य एकता को मजबूत करने के साथ ही समाज के व्यवसाय, रोजगार और संस्थागत गतिविधियों को गति देना है। उन्होंने बताया कि आईवीएफ के व्यापारी, उत्पाद, विज्ञापन और वीआरएम सहित विभिन्न ऐप के माध्यम से भी समाज के उत्थान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन वैश्य समाज का बड़ा संगठन है, जिसमें वैश्य समाज के 367 घटक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी घटकों को संगठन के प्रति विश्वास के साथ जोड़ते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरव से जुड़ने तथा वैश्य समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया ने कहा कि काशीपुर महानगर में वैश्य समाज के सभी घटकों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव और वैमनस्य के उन्हें संगठित एवं एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और आपसी सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है।

जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गदरपुर, केलाखेड़ा, बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी में आईवीएफ की शाखाओं का गठन किया जा चुका है। जसपुर और रामनगर में भी जल्द शाखाओं के गठन के प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री कौशलेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एसपी गुप्ता, वीर भूमि यूनाइटेड होम्स के एमडी राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक लघु प्रकोष्ठ भाजपा ईश्वर चंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, विश्नोई सभा अध्यक्ष राजवीर विश्नोई, कार्यक्रम संयोजक गंधार अग्रवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष योगेश विश्नोई, उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता लोहिया, अशोक कुमार गुप्ता, अभिषेक गोयल, जिला महामंत्री डॉ. संजीव गुप्ता, जिला उपमंत्री शरद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश गोयल, उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, गदरपुर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, बाजपुर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सुल्तानपुर पट्टी अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, केलाखेड़ा अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता सहित राजेश अग्रवाल, अमित कुमार गोयल, सचिन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोहर गुप्ता, अधिवक्ता आनंद स्वरूप रस्तोगी, डॉ. विनय जैन, सुनील कोठारी, विकास अग्रवाल, विकास गुप्ता, निकेश अग्रवाल, बृजेश कुमार गुप्ता, अंकुर गुप्ता सहित पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

काशीपुर का फ्लाईओवर बना सवालों का पुल, बार-बार मरम्मत से जनता परेशान; बगैर उद्घाटन के शुरू हुआ भारत का एकमात्र करोड़ों का निर्माण, अनोखा रिकॉर्ड

🔊 Listen to this @विनोद भगत काशीपुर। शहर के महाराणा प्रताप चौक यानी एमपी चौक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-