@शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026)
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। गुरजिंदर सिंह बॉबी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि अनमोल गुप्ता सचिव निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर गुरजिंदर सिंह बॉबी को 996 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप सिंह को 11 वोटों के अंतर से पराजित किया। कुलदीप सिंह को 985 वोट मिले। शुभम कुमार को 475 और शुभम नैलवाल को 13 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव में एक वोट नोटा को पड़ा, जबकि 44 वोट अवैध घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष पद पर अभय प्रताप सिंह ने 1011 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने नावेद अहमद को 219 वोटों से हराया। नावेद अहमद को 792 वोट मिले। अर्जुन सिंह को 484 वोट मिले, जबकि 18 वोट नोटा और 209 वोट अवैध घोषित हुए।
उपाध्यक्ष छात्रा पद पर वैशाली ने 1464 वोट प्राप्त कर दीपांशी को 741 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। दीपांशी को 723 वोट मिले। इस पद पर 29 वोट नोटा और 298 वोट अवैध घोषित किए गए।
सचिव पद पर अनमोल गुप्ता ने 1278 वोट प्राप्त किए और पंकज कुमार को 230 वोटों से हराया। पंकज कुमार को 1048 वोट मिले। सचिव पद पर 35 वोट नोटा को मिले, जबकि 153 वोट अवैध घोषित किए गए।
संयुक्त सचिव पद पर आयुषी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष पद पर लवली रानी ने 1637 वोट प्राप्त कर राधिका को 1054 वोटों से हराया। राधिका को 583 वोट मिले।
सांस्कृतिक सचिव पद पर मानसी जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर जब्बार हुसैन और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विनय निर्विरोध चुने गए।
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अमनजोत कौर ने 241 वोट प्राप्त कर काकुल यादव को 164 वोटों से पराजित किया। काकुल यादव को 77 वोट मिले।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal