Breaking News

काशीपुर : श्री राम इंस्टिट्यूट में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा दिवस, सहायक कर्मचारियों को किया सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (17 सितंबर 2026)

काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर संस्थान की प्रगति, समृद्धि और सभी के सुख-स्वास्थ्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह एवं प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने संस्थान के अध्यक्ष श्री रवींद्र कुमार का स्वागत किया और उन्हें विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

संस्थान के अध्यक्ष  रवींद्र कुमार ने शिक्षक एवं कर्मचारियों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा कौशल, कर्म, सृजनशीलता, तकनीकी दक्षता और परिश्रम के प्रतीक हैं। किसी भी संस्थान की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कर्मचारियों के समर्पित प्रयास संस्थान की कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर संस्थान के सहायक कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों ने संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल, संसाधनों और उपकरणों के प्रति सम्मान के साथ ही सुरक्षित एवं जिम्मेदार कार्यसंस्कृति के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष  रवींद्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा सहित शिक्षकगण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 सितंबर 2026) रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-