Breaking News

काशीपुर :हरेला पर्व पर महापौर दीपक बाली ने किया पौधारोपण, बोले— प्रकृति संरक्षण हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2026)

काशीपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर नगर निगम काशीपुर द्वारा मानपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर नीली गुलमोहर के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति हमारी सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में पार्षद अनिता काम्बोज, मनोज जग्गा, पुष्कर बिष्ट, शाह आलम, प्रिंस बाली, सुरेश सैनी एवं अशोक सैनी, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, ईश्वर गुप्ता, बूथ अध्यक्ष अमर सिंह रावत, भव्या पांडे, सुशांत, नवीन, अभिषेक गोयल, गुरुदेव सिंह, प्रियंका अग्रवाल, दिनेश नेगी, चौधरी समरपाल सिंह, अजय चाहल, सफाई निरीक्षक गणेश ध्यानी, सर्वेश बंसल, काशीपुर अर्बन बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन, राजीव अरोरा, जरनैल सिंह, नवनीत चौधरी, पवन राजपूत, परवेज खान, निमिष कुमार, डॉ. विजय शर्मा, मनोज कौशिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद अजय भट्ट ने काशीपुर के सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया, गैर कानूनी मामले में वांछित होने का मामला चर्चाओं में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2026) काशीपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-