Breaking News

उधम सिंह नगर में मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2026)

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने गृह मंत्रालय के निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन कराते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों की मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से ऊंची आवाज में अजान का प्रसारण किया जा रहा था, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल से निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज बाहर नहीं जानी चाहिए। इसी क्रम में रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों की करीब दो दर्जन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाकर जब्त किए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि यह अभियान अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने मस्जिदों की इंतजामिया कमेटियों से अपील की कि वे स्वयं ही निर्धारित मानकों के अनुरूप लाउडस्पीकर हटा लें। अन्यथा पुलिस नियमानुसार इन्हें जब्त करने की कार्रवाई करेगी।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान किसी विशेष समुदाय को लक्ष्य बनाकर नहीं, बल्कि न्यायालय के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों के पालन के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों से निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने की अपील की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में एनएसएस अभिविन्यास कार्यक्रम में छात्राओं को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 सितंबर 2026) काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-