Breaking News

काशीपुर: आईटीआई में एसआरएफ फाउंडेशन के एडवांस बेसिक कंप्यूटर कोर्स का समापन, प्रशिक्षुओं को वितरित किए गए प्रमाणपत्र

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2026)

काशीपुर। एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्ट शिक्षा डिजिटल बस के माध्यम से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) काशीपुर में संचालित एडवांस बेसिक कंप्यूटर कोर्स के विभिन्न बैचों का सफलतापूर्वक समापन हो गया। जून माह से चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईटीआई के छह ट्रेडों के अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में फैशन टेक्नोलॉजी, सिलाई (स्विंग), स्टेनोग्राफी, कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिशियन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षुओं को एमएस पेंट, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, पावरपॉइंट, गूगल फॉर्म, ई-मेल सहित विभिन्न डिजिटल अनुप्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी जैसे आधुनिक एआई टूल्स के उपयोग की भी जानकारी दी गई।

समापन समारोह में संस्थान के प्रधानाचार्य ने सभी अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर अभ्यर्थियों एवं प्रधानाचार्य ने एडवांस बेसिक कंप्यूटर कोर्स के सफल संचालन के लिए एसआरएफ फाउंडेशन की टीम के निर्मल सिंह, अर्श तथा एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर के असिस्टेंट ऑफिसर शाहनवाज का आभार व्यक्त किया।

प्रमाणपत्र वितरण के बाद प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि डिजिटल युग में एडवांस बेसिक कंप्यूटर साक्षरता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान उनके भविष्य, रोजगार तथा दैनिक जीवन में निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बद्रीनाथ मंदिर में चोरी पर सीएम धामी का बड़ा बयान,”गौ हत्या जैसा पाप है” देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जुलाई 2026) देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-