Breaking News

कर्णप्रयाग विवाद पर पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, उच्चस्तरीय जांच की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जून 2026)

देहरादून। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर पंजाब से आए प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पंजाब के सांसद और विधायक सहित कई प्रमुख प्रतिनिधि शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

डीजीपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सरकार और पुलिस की प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कर्णप्रयाग क्षेत्र में निहंग सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से ही सिख समाज और विभिन्न संगठनों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मामले की गहन जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री स्तर तक भी उठाया जाएगा। ताकि, पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके और किसी भी प्रकार का पक्षपात न हो।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। इसे समुदाय के सम्मान और धार्मिक अस्मिता से जुड़ा विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में भी डीजीपी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। उनका कहना है कि न्याय और सम्मान दोनों सुनिश्चित होना चाहिए और सभी संवैधानिक अधिकारों का पालन किया जाना चाहिए। इसके अलावा पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा “हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध-प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि पीड़ित युवकों को न्याय दिलाना है। इसी मांग को लेकर हम डीजीपी से मुलाकात करने जा रहे हैं। इस संबंध में पहले भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बातचीत हुई है और जरूरत पड़ने पर आगे भी संवाद जारी रखा जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखाने में रखा एक करोड़ का सोना गायब, पुलिस बोली- गल गया, बारिश की नमी से हो गया खराब, कोर्ट ने कहा- यह डकैती जैसी घटना

🔊 Listen to this जांच के दौरान पुलिस ने दो पूर्व हेड कांस्टेबलों की भूमिका …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-