Breaking News

काशीपुर :स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती पर भव्य सम्मान समारोह, 90 विभूतियां हुईं सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जून 2026)

काशीपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती के अवसर पर गुड़िया परिवार द्वारा मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंद इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में भव्य “पं. किशोरी लाल गुड़िया स्मृति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, उद्योग, साहित्य, कला, सैन्य सेवा, न्यायिक सेवा, धर्म एवं जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 90 हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हरिद्वार से पधारे भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उपस्थित रहे, जबकि काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने सम्मानित विभूतियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत-अभिनंदन से हुई। गुड़िया परिवार की ओर से स्वामी अच्युतानंद जी महाराज, यशपाल आर्य, त्रिलोक सिंह चीमा एवं सीमा चौहान का सम्मान किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. किशोरी लाल गुड़िया के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी और समाज सेवा के क्षेत्र में जो मिसाल कायम की, उसे आज भी गुड़िया परिवार आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं। सीमा चौहान ने कहा कि गुड़िया परिवार दशकों से समाज सेवा में सक्रिय है और इस तरह के आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने भी गुड़िया परिवार के साथ अपने तीन दशक पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की।

समारोह में आईएएस अधिकारी शिवम शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार सक्सेना, उद्योगपति योगेश जिंदल, पूर्व महापौर उषा चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमसुद्दीन, डॉ. बी.एम. गोयल, डॉ. जे. नरूला, डॉ. के.के. अग्रवाल, डॉ. एस.के. खन्ना, डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ. इला मेहरोत्रा, पूर्व जिला जज प्रमोद कुमार अग्रवाल, पं. अरुण त्रिवेदी, कर्नल अशोक चतुर्वेदी, विंग कमांडर प्रगट सिंह सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा खिदमत-ए-खल्क कमेटी, गौड़ ब्राह्मण सभा, आर्य समाज स्कूल, आर्य समाज मंदिर, ब्राह्मण सभा समिति, उदयराज इंटर कॉलेज एवं वसुधैव कुटुम्बकम जैसी सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मान से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषिका इंदु सारस्वत ने अपने प्रभावशाली अंदाज में किया। अंत में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग में हंगामा: सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प, बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) चमोली। जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-