Breaking News

बरसात से पहले एक्शन मोड में नगर निगम: महापौर दीपक बाली आफिस में बैठने के बजाय मौके पर जाकर कर रहे मानिटरिंग, गैबिया नाले की तली झाड़ सफाई का किया निरीक्षण, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मई 2026)

काशीपुर। मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम काशीपुर ने बड़े स्तर पर नालों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। महापौर दीपक बाली ने अपने दफ्तर में बैठने के बजाय शहर मे चल रहे सफाई कार्यो को ग्राउंड पर जाकर खुद मानिटरिंग करने का सिलसिला जारी रखा है।  नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख नालों की तली झाड़ सफाई कर रही है ताकि बरसात के दौरान लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर दीपक बाली ने मानपुर रोड स्थित आर.के. फ्लोर मिल के पीछे गैबिया नाले में चल रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और बरसात से पहले सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाए।

महापौर ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी ने नाले या नालियों पर अतिक्रमण किया है तो उसे स्वयं हटा लें, ताकि सफाई कार्य सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अनुरोध के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम स्वयं कार्रवाई करेगा और जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।

महापौर दीपक बाली ने बताया कि शहर के महादेव नहर, कलश मंडप वाला नाला, नकटिया नाला, गैबिया नाला समेत सभी प्रमुख नालों और नालियों की तली झाड़ सफाई तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य इस बार शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है। इसके लिए नालियों की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है ताकि बरसात का पानी आसानी से निकल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के दौरान नगर निगम की विशेष टीम लगातार निगरानी रखेगी, जिससे कहीं भी जलभराव की स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। महापौर ने नागरिकों से शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने और नालों-नालियों में कूड़ा न डालने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान पार्षद वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, अनिल कुमार, सादिक हुसैन, सुरेश सैनी, मयंक मेहता, सीमा सागर, शाह आलम, देव प्रजापति, प्रिंस बाली, घनश्याम सैनी, बीना नेगी, रोहित कुमार, प्रकाश नेगी, अशोक सैनी सहित नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक गणेश प्रसाद, मुकर्रम, इकबाल, चौधरी समरपाल सिंह तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड में एस आई आर को लेकर हलचल: मस्जिदों में लगे पोस्टर, दस्तावेज तैयार रखने की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-