Breaking News

28 साल तक भाजपा आफिस में चाय पिलाता था, अब बना पार्टी से उम्मीदवार, रमेश भील की चर्चा

रमेश भील ने टिकट मिलने के बाद कहा कि उन्होंने 28 साल तक पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है और अब उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है,

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अप्रैल 2026)

गुजरात के मेहसाणा नगर निगम चुनाव में एक अनोखी और चर्चा में रहने वाली कहानी सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी  ने अपने ही कार्यालय में वर्षों से सेवा कर रहे एक चपरासी को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

करीब 50 वर्षीय रमेश भील पिछले 28 वर्षों से मेहसाणा जिला भाजपा कार्यालय में चपरासी के रूप में कार्यरत रहे हैं। उनका काम दफ्तर संभालना और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को चाय-पानी उपलब्ध कराना था। अब पार्टी ने उन्हें मेहसाणा नगर निगम के वार्ड नंबर-13 से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने शनिवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

बताया जा रहा है कि रमेश भील केवल 10वीं पास हैं, लेकिन संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह मौका दिया है।

रमेश भील ने टिकट मिलने के बाद कहा कि उन्होंने 28 साल तक पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है और अब उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है, जिसे वे पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा का यह कदम “कार्यकर्ता पहले” की नीति को दर्शाता है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी रमेश भील की उम्मीदवारी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि आम पृष्ठभूमि से आने के कारण लोग उन्हें अपने जैसा उम्मीदवार मान रहे हैं।

जैसे-जैसे चुनावी मुकाबला तेज हो रहा है, अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या पार्टी का यह प्रयोग जनता के बीच सफल होता है या नहीं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा, अंबेडकर जयंती पर देंगे विकास योजनाओं की सौगात

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2026) देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-