Breaking News

उत्तराखंड में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, उधम सिंह नगर में आज तड़के दो अवैध मजारें ध्वस्त, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026)

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई तड़के सुबह की गई, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, किच्छा, सितारगंज वन क्षेत्र के डोला और पुलभट्टा फॉरेस्ट रेंज में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से इन मजारों का निर्माण किया गया था। विभाग ने करीब दो माह पहले ही संबंधित पक्षों को नोटिस चस्पा कर भूमि संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन निर्धारित समयावधि में कोई जवाब नहीं मिला।

डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि नोटिस का जवाब न मिलने के बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई और मलबा भी मौके से हटा दिया गया। वहीं, एडीएम पंकज उपाध्याय ने जानकारी दी कि इस मामले में वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच विचार-विमर्श के बाद ही कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

गौरतलब है कि राज्य में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब तक 577 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी ने 12 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट, तत्कालीन कोतवाल भी आरोपी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2026) काशीपुर। काशीपुर के चर्चित किसान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-