Breaking News

ईरान के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत, क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर जताई गहरी चिंता

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026)

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद  से बातचीत की। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात चिंताजनक हैं और इससे क्षेत्रीय स्थिरता पर असर पड़ सकता है।

पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं और ऊर्जा आपूर्ति के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करना भी भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी पक्षों से संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान निकालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में बातचीत और कूटनीतिक प्रयास ही क्षेत्र में शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी मार्ग है।

भारत लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-