Breaking News

काशीपुर :नशा कारोबारी फल फूल रहे, युवा बरबाद हो रहे, एस एस पी के आगमन पर स्थानीय नागरिकों ने किया खुलासा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 फरवरी 2026)

काशीपुर। कोतवाली परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का नागरिकों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्षदों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने शहर की प्रमुख समस्याओं को खुलकर रखा, जिनमें नशे का बढ़ता कारोबार, ट्रैफिक जाम, भूमि ठगी, अवैध अतिक्रमण और महिला सुरक्षा के मुद्दे प्रमुख रहे।

नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदों ने शहर में गली-मोहल्लों तक फैल चुके नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए छोटे स्तर पर नशा बेचने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। नागरिकों का कहना था कि बड़े तस्कर पकड़ से बाहर रहते हैं, जबकि छोटी पुड़िया बेचने वाले समाज में अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।

व्यापारियों ने मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी और प्रिया मॉल क्रॉसिंग क्षेत्र में जाम, अतिक्रमण और झपटमारी की घटनाओं पर सख्त कदम उठाने की मांग की। ग्रामीण क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने जमीन के नाम पर हो रही ठगी के मामलों में प्रभावी जांच और त्वरित कार्रवाई की बात रखी। वहीं स्कूल समय में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने, ई-रिक्शा नियंत्रण और ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने की मांग भी उठी।

SSP अजय गणपति ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता “विक्टिम सेंट्रिक पुलिसिंग” रहेगी, यानी हर पीड़ित की सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नशे के खिलाफ रणनीतिक अभियान चलाने, छोटे पेडलर्स पर भी कार्रवाई करने, ट्रैफिक सुधार के लिए विशेष प्लान बनाने तथा भूमि ठगी मामलों की सीओ स्तर से जांच कराने की बात कही।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां तत्काल कार्रवाई संभव है, वहां शीघ्र कदम उठाए जाएंगे और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी मुद्दों पर संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।

जनसंवाद कार्यक्रम में संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे और पुलिस-प्रशासन से स्थायी समाधान की अपेक्षा जताई।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-