Breaking News

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग विमला और कला बाथम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,

@शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026)

डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में मंगलवार को नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में भीड़ के अचानक नियंत्रण से बाहर होने के कारण भगदड़ मची, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

कलश यात्रा नवग्रह मंदिर के 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्‍सव की पहली मुख्य कड़ी थी, जिसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा था। भारी जनसैलाब के बीच अचानक अफरा-तफरी मचने पर लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी और कई महिलाएं भीड़ के नीचे दब गईं।

घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग विमला और कला बाथम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ के अनुपात के मुकाबले पुलिस नियंत्रण एवं बैरिकेडिंग पर्याप्त नहीं थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गयी।

डबरा के भितरवार रोड पर स्थित नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर परिसर 13 एकड़ से अधिक में फैला हुआ है और यह देश-विदेश के धार्मिक विश्वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर से संत, महंत और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

प्रशासन एवं पुलिस ने दुर्घटना के बाद घायलो को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। गौरतलब है कि बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की भूमिका सुरक्षित आयोजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

Check Also

पत्रकार राकेश अचल को वाग्धारा नवरत्न सम्मान 13 फरवरी को मुंबई में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026 मुंबई । मध्य प्रदेश के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-