@शब्द दूत ब्यूरो (05 फरवरी 2026)
उत्तराखंड सिनेमा को एक नई पहचान देने आ रही भावनात्मक फिल्म ‘ऐना (AINA)’ का ऑफिशियल ट्रेलर शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।
निर्माताओं के अनुसार ‘ऐना’ हिमालय की गोद में पली-बढ़ी एक संवेदनशील कहानी है, जो रिश्तों, संघर्ष और पहाड़ की सादगी भरी ज़िंदगी को बेहद करीब से दर्शाती है। फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति, भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त तरीके से पर्दे पर उतारने का प्रयास है।
फिल्म से जुड़े कलाकारों और टीम ने सभी सिनेप्रेमियों, खासकर पहाड़ी सिनेमा से जुड़े दर्शकों से ट्रेलर देखने, महसूस करने और साझा करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर पहले से ही ‘ऐना’ को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और ट्रेलर रिलीज़ के साथ यह उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि ‘ऐना’ को उत्तराखंड सिनेमा की उन फिल्मों में गिना जा रहा है, जो पहाड़ की कहानियों को मुख्यधारा तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। ट्रेलर रिलीज़ के बाद फिल्म की झलक से दर्शकों को इसकी भावनात्मक गहराई का अनुभव मिलेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

