Breaking News

दुखद :काशीपुर के श्रमिक नेता व साहित्यकार वेदप्रकाश विद्यार्थी की पत्नी का निधन, शोक की लहर

@शब्द दूत ब्यूरो (31 जनवरी 2026)

काशीपुर/दिल्ली। श्रमिक आंदोलन के वरिष्ठ नेता एवं प्रख्यात साहित्यकार वेदप्रकाश विद्यार्थी ‘भैया’ की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा विद्यार्थी का बीते रोज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से श्रमिक, साहित्यिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती सुषमा विद्यार्थी का देहांत  30 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातःकाल दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान हुआ। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पार्थिव देह आज उनके मोहल्ला रहमखानी, डॉक्टर लाइन स्थित निवास ‘रमन-सदन’ पर पहुंचीं। जहां से उनकी अंतिम यात्रा  स्थानीय श्मशान घाट पहुंची , जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

श्रीमती सुषमा विद्यार्थी के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, श्रमिक नेताओं, साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। शब्द दूत परिवार की ओर से उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई है।

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-