नई दिल्ली। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वालीं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कार्रवाई के बाद अब उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की तैयारी शुरू हो गई है।
उधर पार्टी की सख्त कार्रवाई के बाद अब प्रज्ञा ठाकुर ने ट्विटर पर अपनी सफाई दी है। साध्वी प्रज्ञा ने ट्विटर पर कहा, ‘कभी-कभी झूठ का बबण्डर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है, किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बबण्डर मे लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है।सत्य यही है कि कल मैैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।’,
वहीं राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की निंदा की। दूसरी तरफ कांग्रेस संसद में निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
