Breaking News

काशीपुर: इनर व्हील क्लब ने लगाया सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन कैंप, छात्राओं को दी गई जीवनरक्षक जानकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर 2025)

काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज, काशीपुर में इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा “स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एक अभियान” थीम पर एक दिवसीय सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की 10 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मॉलश्री अग्रवाल (ऑनर, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल) ने लगभग 60 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से संबंधित जागरूक किया।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय और सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल ने डॉ. मॉलश्री अग्रवाल का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, डॉ. नेहा अग्रवाल, आभा गोयल, ईशा जैन, स्वाति अग्रवाल, राखी सिंह, सिमरन सेठी, आकांक्षा बाटला और सुगंधा सिंघल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य नारी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में यह संदेश देना था कि “रोकथाम इलाज से बेहतर है”। इस कैंप के माध्यम से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक नई सोच उत्पन्न हुई, जिससे भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सकेगा।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-