Breaking News

काशीपुर से बड़ी खबर : मंडी सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एक लाख बीस हजार की घूस लेते विजिलेंस टीम ने दबोचा

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2025)

काशीपुर। मंडी समिति में भ्रष्टाचार का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी को हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम ने दो फाइलों के लिए एक लाख बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सचिव ने लाइसेंस जारी करने के नाम पर उक्त रकम की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार फल मंडी में लाइसेन्स के लिए आवेदन किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शफायत एवं शकील अहमद से शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और सचिव को तय रकम लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया।  समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस टीम की कार्रवाई जारी थी। अभी विजिलेंस टीम की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फिलहाल विजिलेंस टीम मंडी सचिव से पूछताछ कर रही है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई मंडी में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-