Breaking News

काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने उत्तराखंड निवेश उत्सव में लिया भाग, गृहमंत्री अमित शाह से की विशेष मुलाकात और बाबा रामदेव से लिया आशीर्वाद

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2025)

रूद्रपुर। उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। इस आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका श्री बाली ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने श्री शाह को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया, जिस पर गृह मंत्री ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया और कंधे पर हाथ रखकर गर्मजोशी प्रकट की।

सूत्रों के अनुसार, जहां गृह मंत्री ने अन्य नेताओं से कुछ क्षणों का संवाद किया, वहीं महापौर दीपक बाली से उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में लगभग एक मिनट तक वार्ता की, जिससे साफ झलकता है कि श्री बाली की कार्यशैली दिल्ली के उच्चस्तरीय नेतृत्व का ध्यान आकर्षित कर रही है।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यभर से जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड को औद्योगिक दृष्टिकोण से समृद्ध बनाना और निवेशकों को प्रदेश की संभावनाओं से जोड़ना था।

कार्यक्रम के दौरान महापौर दीपक बाली ने योगगुरु बाबा रामदेव से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान बाली ने बाबा रामदेव को काशीपुर आने का आमंत्रण भी दिया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री बाली ने कहा कि वे काशीपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर मंच पर सक्रिय हैं। उन्होंने इस आयोजन को अत्यंत सफल बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में निवेश के नए द्वार खुलेंगे और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देते हुए उन्हें दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता बताया। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा प्रदत्त स्नेह व आशीर्वाद के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

इस आयोजन में प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और औद्योगिक जगत की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और उद्देश्य की गंभीरता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-