Breaking News

काशीपुर :राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मई 2025)

काशीपुर। राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद 2024-2025 के अंतर्गत वर्ष भर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु एक  पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के रचनात्मक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सी. डी. सूंठा थे, जो उत्तराखंड राज्य के उच्च शिक्षा निदेशालय के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। उन्होंने दशकों तक शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं नीतिगत स्तर पर अपना सक्रिय योगदान दिया है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नवाचारों को बढ़ावा देने, डिजिटल शिक्षा को सुदृढ़ करने तथा शैक्षिक नीतियों के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

अपने  उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मानुशासन, नवाचार और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव रहीं, जिनका मार्गदर्शन सदैव विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास में सहायक रहा है। मंच संचालन का दायित्व डॉ. अंतरिक्षा नेगी (सहायक आचार्य, वाणिज्य विभाग) ने अत्यंत दक्षता से निभाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिंकू बिष्ट (M.Com – 2nd Sem), द्वितीय स्थान पलक तिवारी (B.Com – 4th Sem) तथा तृतीय स्थान प्रतीक कुमार (B.Com – 2nd Sem) ने प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में साक्षी शर्मा (B.Com – 2nd Sem) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रजत ध्यानी (M.Com – 2nd Sem) और सिमरन (B.Com – 2nd Sem) ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में श्रेया गौनियाल (B.Com – 4th Sem) प्रथम, पायल (B.Com – 4th Sem) द्वितीय, और कशिश भारती (B.Com – 2nd Sem) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं नेहा रावत एवं नीलम भारद्वाज (B.Com – 4th Sem) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पलक तिवारी (B.Com – 4th Sem) ने प्रथम, रजत ध्यानी (M.Com – 2nd Sem) ने द्वितीय तथा प्रिया कुमारी सिंह (B.Com – 4th Sem) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कार्तिक पंत (B.Com – 4th Sem) प्रथम, प्रिया कुमारी सिंह (B.Com – 4th Sem) द्वितीय तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से पायल (B.Com – 4th Sem) एवं साक्षी शर्मा (B.Com – 2nd Sem) को प्राप्त हुआ।

इस समारोह में विभाग के प्राध्यापक प्रो. मुकेश जोशी, प्रो. कृष्ण कुमार, प्रो. अमदुद्दीन अहमद, डॉ. किरण कुमार पंत एवं डॉ. विवेक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभागीय परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने तथा उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा, जिसकी सराहना सभी उपस्थितजनों ने की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-