Breaking News

गंगोत्री धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने पूजा अर्चना की, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अप्रैल 2025)

गंगोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई।इससे पहले मां गंगा की डोली मुखबा से आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए।

पूजा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजा-अर्चना की। पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई।

 

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-