कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने दादा जवाहरलाल नेहरू को उनकी 130 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे देश के पहले प्रधानमंत्री ने एक बार अपने सुरक्षाकर्मी को अपने बिस्तर पर सोने की अनुमति दी थी और खुद पास में रखी कुर्सी पर सो गए थे।
पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा कहानी वह है जब वे प्रधानमंत्री कार्यालय से 3 बजे सुबह लौटे तो उनका अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) उनके ही बिस्तर पर सो चुका था। यह देख नेहरूजी ने गार्ड को कंबल ओढ़ा दिया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए।
इससे पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा- “हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी पूर्व पीएम नेहरू को उनकी 130 वीं जयंती पर शांति वन में श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- “हम अपने पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरूजी जो कि एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, निर्माता और आधुनिक भारत के महान वास्तुकारों में से एक को नमन करता हूं।” बता दें कि नेहरूजी के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal