Breaking News

बड़ी खबर :गौवंश चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जनवरी 2025)

हरिद्वार। पुलिस ने गौवंश चोरी के आरोपी को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जबाबी फायरिंग में घायल तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गोवंश चोरी कर ले जा रहे तस्कर का पुलिस से आमना सामना हो गया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी जबाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। आरोपी के बांये पैर में गोली लगी है।  जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। तस्कर सिकरौढा निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पिरान कलियर थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि कोटा माछरहेड़ी गांव से गोवंश की चोरी की जा रही है। तभी सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम ने गो तस्कर को घेरने का प्रयास किया तो वह रतमऊ नदी के किनारे होते हुए भागने लगा। आरोपी ने भागते समय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और फायरिंग का जवाब दिया।

वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। तस्कर का नाम अनीस (25 वर्ष) पुत्र इरफान निवासी सिकरौढा थाना भगवानपुर बताया गया है। उधर सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ मंगलौर विवेक कुमार भी मौके पर पहुंचे और बदमाश के संबंध में जानकारी ली गई।

 

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-