Breaking News

काशीपुर मेयर का रण : तो क्या योगी के नारे “बंटेंगे तो कटेंगे” का लाभ मिल सकता है विपक्ष को?

@शब्द दूत ब्यूरो (08 जनवरी 2025)

काशीपुर। मेयर का रण जारी है। उत्तराखंड में इस समय सबसे हॉट सीट बन गई है काशीपुर। वैसे भी यहां से भाजपा की प्रतिष्ठा जुड़ गयी है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चहेते दीपक बाली के मैदान में होने से यहां मेयर का चुनाव सीधे उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। दूसरी ओर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे संदीप सहगल के लिए यह आर पार की लड़ाई बन गई है। संदीप सहगल के नेतृत्व में एकजुट हो रही कांग्रेस भाजपा को तगड़ी चुनौती दे रही है।

इधर भाजपा का मशहूर स्लोगन “बंटेंगे तो कटेंगे ” का नारा इस चुनाव में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। भाजपा के इस नारे को कांग्रेस के माने जाने वाले वोटरों ने आत्मसात कर लिया है। भाजपा के कार्यकर्ता इस स्लोगन को नारे के रूप में खूब प्रचारित कर रहे हैं लेकिन इस नारे को मुस्लिम बहुल इलाके में खासी लोकप्रियता मिल रही है। और वहाँ यह नारा एक ही दल विशेष को वोट देने के लिए उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा के नारे से लगता है कि कहीं भाजपा को ही नुकसान न हो जाये।

दरअसल अब वोट विभाजन की कहानी बदल रही है। और यह विभाजन भाजपा की जगह कांग्रेस के लिए फायदा पहुंचाता दिख रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-