Breaking News

बड़ी खबर :दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जनवरी 2025)

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया। चुनाव आयोग यानी निर्वाचन आयोग ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

आपको बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।

2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे।

वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-